तकनीकी/समाचार/2026/20
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२६, सप्ताह २० (सोमवार ११ मई २०२६) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2026-20
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- सामुदायिक तकनीकी दल ने यह व्याख्या करते हुए नया मार्गदर्शन प्रकाशित किया है कि सामुदायिक इच्छासूची की इच्छाओं को किस तरह से ट्रियाज करके प्राथमिकता दी जाती है। इस प्रलेख का उद्देश्य है प्राथमिकता के निर्णयों को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करके बेहतर प्रस्ताव लिखने में योगदानकर्ताओं की सहायता करना। मतदानों की गणना के अलावा मार्गदर्शन में कुछ अन्य विचारों का भी उल्लेख किया गया है, जैसे कि कौन-सी इच्छाओं को आगे बढ़ाना है, यह निर्णय लेते समय समुदाय पर संभावित प्रभाव।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- पाठक वृद्धि दल एक नई साझा कार्ड सुविधा का प्रयोग लॉन्च कर रहा है जिससे पाठक विकिपीडिया लेखों या फिर किसी लेख के चयनित अनुभागों से दृष्टिगत रूप से आकर्षक कार्ड बनाकर उन्हें ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। हर कार्ड में मूल लेख की कड़ी शामिल होगी, जिससे पाठकों में और लेखों की खोज में वृद्धि होगी। पढ़ने और साझा करने की आदतों को बेहतर समझने के लिए यह A/B परीक्षण केवल मोबाइल पर अरबी, अंग्रेज़ी, चीनी, फ़्रांसीसी और वियतनामी विकिपीडियाओं पर पाठकों के एक अंश को उपलब्ध होगा, और 18 मई से शुरू होकर चार हफ्तों तक चलेगा।
- सदस्यों को पठन की उपलब्धियाँ पूरा करके पाठकों के प्रति आकर्षणीयता में वृद्धि हेतु प्रयासों के हिस्से के रूप में विकिपीडिया के एंड्रॉइड और iOS ऐप्स ने हाल ही में 25-दिन पठन चुनौती बीटा में प्रकाशित की है। चुनौती के दौरान पठन की अपनी स्ट्रीक को ट्रैक करने के लिए ऐप के उपयोगकर्ता अपने होम स्क्रीन में बेबी ग्लोब की तस्वीर वाला एक विजेट जोड़ सकते हैं। चुनौती आधिकारिक रूप से 11 मई को शुरू होती है।
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी १७ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, एक समस्या जिससे विकिटेक्स्ट में सिनटैक्स हाइलाइटिंग की वैश्विक वरीयता को सक्षम करने से वह अपने आप अक्षम हो जाती थी, अब ठीक कर दी गई है। [१]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
सितंबर 2023 से कालग्रस्त ResourceLoader मॉड्यूल mediawiki.ui.inputइस हफ्ते हटा दिया जाएगा। इसका प्रयोग करने वाले उपकरणों के लिए MediaWiki UI से Codex में माइग्रेट करने की एक गाइड उपलब्ध है। [२]
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।