तकनीकी/समाचार/2026/13
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२६, सप्ताह १३ (सोमवार २३ मार्च २०२६) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2026-13
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- विकिमीडिया साइटों के सदस्य अब पासकुँजियों (passkeys) के माध्यम से, पासवर्ड के बिना लॉग-इन कर सकते हैं। यह एक सुरक्षित विधि है जो अंगुली का छाप, चेहरे का स्कैन, और PIN समर्थित करती है। इस बदलाव के साथ, पासवर्ड-रहित लॉग-इन में ऑप्ट-इन करने वाले सदस्य अपने खाते में आसानी और तेज़ी से व अधिक सुरक्षा के साथ किसी भी डिवाइस पर लॉग-इन कर पाएँगे। नए पासकुँजी लॉग-इन का विकल्प इस समय सदस्यनाम के फ़ील्ड में एक ऑटोफ़िल सुझाव के रूप में दिखता है। जिन सदस्यों ने पहले से पासकुँजी पंजीकृत की हुई है, उन्हें "पासकुँजी के साथ लॉग-इन करें" वाला एक बटन जल्द उपलब्ध हो जाएगा। यह अपडेट सुरक्षा व सदस्य अनुभव को बेहतर बनाता है। इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग में चरण-दर-चरण पासवर्ड-रहित लॉग-इन की प्रक्रिया को दर्शाया गया है।
- बुधवार, 25 मार्च 2026 15:00 UTC को कुछ मिनटों के लिए सभी विकियाँ केवल-पठनीय होंगे। यह डेटा सेंटर सर्वर स्विचओवर बैकअप परीक्षणों के लिए है जो वर्ष में दो बार होता है। उपलब्धता को जाँचने के लिए और आपातकालीन स्थितियों में भी सेवा में रुकावटों को रोकने के लिए स्विचओवर के दौरान विकिमीडिया की सारी वेबसाइट ट्रैफ़िक को प्राथमिक डेटा सेंटर से बैकअप डेटा सेंटर में ले जाया जाता है।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- विकिमीडिया साइटों के सदस्य अब अपनी 5 वर्ष से पुरानी अधिसूचनाएँ एक नए Toolforge उपकरण की मदद से निर्यात कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सदस्यों के पास उनकी महत्वपूर्ण अधिसूचनाएँ रहती हैं, और पूर्व घोषणा के अनुसार 5 वर्ष से पुरानी अधिसूचनाओं के विलोपन के बदलाव से हटा नहीं दी जाती हैं। [१]
- इंडोनेशियाई, तुर्की, थाई और सरल अंग्रेज़ी विकिपीडियाओं के सम्पादकों को अब Special:PersonalDashboard तक पहुँच है। यह एक अनुभव का एक प्रारंभिक संस्करण है जो नए सम्पादकों को परीक्षण के कार्यप्रवाह से परिचित कराता है, जिससे उनके लिए सम्पादन से आगे बढ़कर अपनी परियोजना में उन्नत मॉडरेशन कार्यों में शामिल होना आसान हो जाता है।[२]
- Special:Block के अंतरफलक में दो छोटे बदलाव किए गए हैं। प्रबंधक अब समाप्ति के अनुभाग में एक समर्पित रेडियो बटन की मदद से आसानी से अनिश्चितकालीन अवरोध कर सकते हैं। साथ ही, अनिश्चितकाल की समाप्ति का विकल्प चुनने पर सामान्य कारणों का एक भिन्न समूह प्रदान किया जाता है, जो कि MediaWiki:Ipbreason-indef-dropdown पर बदला जा सकता है। [३]
- वृद्धि दल द्वारा हालिए अपडेट्स के चलते कई विकियों पर मोबाइल सम्पादकों को लॉग-आउट होने के दौरान सम्पादन से संबंधित एक बेहतर चेतावनी मिलेगी। पिछले हफ्ते जारी किए गए ये बदलाव, मोबाइल पर खाता निर्माण के अनुभव को बेहतर बनाने और फिर भागीदारी को बढ़ाने के चल रहे प्रयासों और परीक्षणों का हिस्सा हैं। [४]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३६ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, कई अवरोधों द्वारा प्रभावित होने पर मोबाइल वेब के सदस्यों को अवरोध की जानकारी देखने से रोकने वाला बग ठीक कर दिया गया है। अब विकिपीडिया पर जाने पर वे उन्हें वर्तमान में प्रभावित कर रहे सभी अवरोध देख पाएँगे।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- Toolforge की मदद से निर्मित चित्रों को जल्द बिल्डपैक्स का अद्यतन संस्करण प्राप्त होगा, जिससे नई भाषाओं के संस्करणों और अन्य अपस्ट्रीम सुधारों का समर्थन जोड़ा जाएगा। अगर आप Toolforge Build Service का उपयोग करते हैं तो कृपया हाल ही में भेजा गया cloud-announce का ईमेल देखें और अपने उपकरणों की अनुकूलता को बनाए रखने के लिए अपने बिल्ड कॉन्फ़िगरेशन को आवश्यकतानुसार अपडेट करें। [५][६]
- API प्रवेशद्वार प्रलेखन विकि जून 2026 में बंद हो जाएगा। API प्रवेशद्वार में निर्मित API कुँजियाँ काम करना जारी रखेंगी। api.wikimedia.org एंडपॉइंट्स जुलाई 2026 से ग्लोबल रूप से पदावनत कर दी जाएँगी। API प्रवेशद्वार पर मौजूद प्रलेख को mediawiki.org पर स्थानांतरित किया जा रहा है। परियोजना पृष्ठ पर अधिक जानें।
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
विस्तार में
- विकिमीडिया जर्मनी, यथादृश्य सम्पादिका में स्वतः उत्पन्न संदर्भ नामों में सुधारों पर विचार कर रहा है। कृपया प्रस्तावित समाधान देखें और टिप्पणी के अनुरोध में भाग लें।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।