Jump to content

डाउनलोड करें

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Download and the translation is 100% complete.


समर्थित प्रकाशन

मीडियाविकि 1.46.0 (.zip) को डाउनलोड करें

इसकी जगह .tar.gz डाउनलोड करें

Supported versions


मीडियाविकि के संस्करण 1.44 और 1.42 से पहले के उपयोगकर्ताओं के लिए: ये संस्करण अब समर्थित नहीं हैं। कृपया मीडियाविकि के किसी नए संस्करण का उपयोग करें:

लाइसेंस

मीडियाविकि एक मुफ़्त सॉफ़्टवेयर है जिसे GNU साधारण सार्वजनिक लाइसेंस में लाइसेंस किया गया है। क्योंकि मीडियाविकि मुफ़्त है, इस पर कानूनों के अनुसार कोई वारंटी नहीं है। विस्तार के लिए GNU GPL संस्करण 2 का पूरा विवरण पढ़ें।

सिस्टम की आवश्यकताएँ

मीडियाविकि को PHP 8.3.0 या किसी बाद के संस्करण के साथ एक वेब-सर्वर सॉफ़्टवेयर, और या तो MariaDB 10.3.0+, MySQL 5.7.0+, SQLite 3.31.0+ या PostgreSQL 10.0+ की आवश्यकता होती है। MariaDB या MySQL का इस्तेमाल करना अनुशंसित है क्योंकि विकिमीडिया MariaDB का इस्तेमाल करता है। दूसरे डेटाबेसों को ज़्यादा परीक्षित नहीं किया गया है और आपको बग्स ज़्यादा मिल सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए सिस्टम की आवश्यकताओं और समर्थन संबंधित पृष्ठ पढ़ें।

कमांड लाइन से डाउनलोड करें

लिनक्स मशीन पर wget की मदद से मीडियाविकि 1.46.0 को डाउनलोड करने के लिए इनमें से किसी एक कमांड का इस्तेमाल करें:

wget https://releases.wikimedia.org/mediawiki/1.46/mediawiki-1.46.0.tar.gz

वैकल्पिक रूप से आप cURL का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:

curl -O https://releases.wikimedia.org/mediawiki/1.46/mediawiki-1.46.0.tar.gz

मुख्य डाउनलोड

हाथ से स्थापना के बदले में विकल्प

कुछ सदस्य पहले से ही इंटीग्रेट किए गए मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर बंडल और होस्टिंग सेवाओं का इस्तेमाल करके हस्तचालित स्थापना को छोड़ सकते हैं। कुछ लिनक्स वितरणों के रिपॉज़िटरियाँ भी मीडियाविकि के पैकेज प्रदान करते हैं, जहाँ अलग-अलग एक्सटेंशन्स मौजूद हैं, से Debian (Ubuntu जैसे व्युत्पन्न पैकेजों सहित) Fedora, Gentoo।

सुरक्षा एवं अपडेट घोषणाएँ

प्रकाशनों की हमारी घोषणाओं की मेलिंग सूची की सदस्यता लें। प्रकाशनों के प्रति अद्यतन रहें, और अपना सर्वर सुरक्षित रखें!

विरासती प्रकाशन

अगर आपके मीडियाविकि स्थापना को काफी ज़्यादा बदला गया है, मीडियाविकि पर नए आधिकारिक बदलावों को सम्मिलित करना कठिन हो सकता है। ऐसे सदस्यों की मदद करने के लिए हम हमारे पुराने कोड की हर शाखा को विरासती प्रकाशन के लिए एक साल तक और स्थायी समर्थन प्रकाशन के लिए तीन साल तक संरक्षित रखते हैं।

विकासाधीन प्रकाशन

मीडियाविकि मूल या एक्सटेंशनों के विकास में योगदान करने के लिए नवीनतम संस्करण प्राप्त करने के लिए गिट से डाउनलोड करें । विकास का पर्यावरण सेटअप करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए How to become a MediaWiki hacker देखें।

ध्यान रखें कि आप मीडियाविकि के नवीनतम आल्फ़ा संस्करण को डाउनलोड कर रहे हैं, जो उत्पादन में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है! हालाँकि इसका उत्पादन में उपयोग किया जा सकता है, इसमें बग्स के रहने की संभावना बहुत ज़्यादा है।

पुराने प्रकाशन

आप मीडियाविकि के पुराने संस्करणों के टारबॉल्स (*.tar.gz एक्सटेंशन वाले), मीडियाविकि डाउनलोड पुरालेख पर पा सकते हैं।